रविवार, 6 मार्च 2016

"-आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसा होना !!"

आखिर 

किस चाहना में 
उपेक्षित 
होती जा रही है 
मानवीयता ?
संवेदनाओं में 
पैशाचिकता का 
उन्मुक्त प्रसार...
और भगवानों की 
लम्बी कतार 
का निरीह हो जाना 
ड़बडबाती आँखों से 
बुदबुदाती दुआओं 
का भी पानी हो जाना 
अब तो हो 
कवायद शुरू 
मानवीय चारित्रिक...
मूलभूत तत्वों को
बचाए रखने की 


"-आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसा होना !!"

गुरुवार, 3 मार्च 2016

क्यूँ चुपचाप सुने माता ?








धिक्कार और उलहाना...
क्यूँ चुपचाप सुने माता ?

राम-कृष्ण गौतम का भारत
ज्योतित ज्ञान प्रकाश अविरत..
चक्र सुदर्शन की रही छाया
गीता ने यहीं अमृत बरसाया...
फिर जरासंध छल बल दिखलाता...



धिक्कार और उलहाना...

क्यूँ चुपचाप सुने माता ?

क्रान्ति स्वर ऐसे नहीं हों...
अवनति जिनमें छिपी हो...
व्यर्थ सभी क्या पुण्य पुरातन ?
क्या ऐसे आएगा परिवर्तन ?
गहन तमस में सुप्त न हो मानवता...



धिक्कार और उलहाना 
क्यूँ चुपचाप सुने माता ?

#वन्दना...