शनिवार, 14 नवंबर 2026

 अनकही की अजब अज़ियत है,

और कहे के अज़ाब, उफ़्फ़ तौबा!


दिल में रक्खें तो दम ये घुटता है ,

लब पे आए तो अज़ाब, उफ़्फ़ तौबा!


इश्क़ करना तो फिर भी आसाँ था,

इश्क़ के बाद के ख़्वाब, उफ़्फ़ तौबा!


वो जो पूछें कि हाल क्या है अब,

और देना पड़े जवाब, उफ़्फ़ तौबा!


चुप रहें तो गुनाहगार होते हैं ,

बोलने के ख़िताब, उफ़्फ़ तौबा!


रिश्ते कैसे निभाये जाते हैं 

हर तरफ़ बस नक़ाब, उफ़्फ़ तौबा!


ज़िंदगी से गिला भी क्यूँ हो दुआ 

इसके अपने हिसाब, उफ़्फ़ तौबा!


#वन्दना_सिंह ‘दुआ'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया निश्चित रूप से प्रेरणा प्रसाद :)